बाराबंकी में शादी समारोह में गुंडागर्दी: रॉड-डंडों से हमला, दूल्हा पक्ष समेत कई लोग घायल

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में शादी समारोह के दौरान दबंगों द्वारा लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में शादी समारोह के दौरान दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कुछ लोग लाठी-डंडा, फंटी और लोहे की रॉड लेकर समारोह स्थल पर पहुंच गए और जमकर उत्पात मचाया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

द्वारचार के दौरान हुआ हमला, कई लोग घायल

कुड़वा गांव निवासी अमित पुत्र भीखूराम ने थाना सुबेहा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 मई की रात उसकी बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। द्वारचार की रस्म के दौरान गांव के ही समशेर सिंह, रंजीत, सुग्गु समेत करीब दस अज्ञात लोग अचानक मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने शादी समारोह में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हाथ-पैर और सिर में आई गंभीर चोटें

मारपीट की इस घटना में शिवा, अजीत, दीपु, सत्यम, रवि और रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों के हाथ, पैर, सिर और पीठ में चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अज्ञात लोगों की पहचान भी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट – समाचार पल्स भारत 

trfgcvkj.blkjhgfd
4
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें