बाराबंकी में काल बनकर दौड़ा ट्रक ट्रेलर: घर के बाहर सो रहे परिवार को कुचला, 3 मासूम बच्चों समेत 4 की मौत

SHARE:

बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में ट्रक ट्रेलर UP 40 BT 5365 ने घर के बाहर सो रहे परिवार को कुचला। 3 मासूम बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल। चालक सो रहा था और खलासी चला रहा था वाहन। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश।

 

 

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदाबाद मार्ग पर स्थित झांसा तालगांव के बाहर शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ट्रेलर संख्या UP 40 BT 5365 ने सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे एक परिवार को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में प्रशासन और भारी वाहनों की संचालन व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

परिवार को कुचलने के बाद पेड़ से टकराया ट्रक ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शी अनुपम सिंह के मुताबिक महमूदाबाद की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर रात करीब 1 बजे अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रेलर सड़क से करीब 40 फीट दूरी पर सो रहे परिवार को कुचलते हुए पास में लगें विशालकाय पेड़ से जा टकराया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रेलर चालक वाहन में सो रहा था, जबकि स्टेयरिंग खलासी के हाथ में था। इसी कथित लापरवाही ने चार जिंदगियां छीन लीं।

3 मासूम बच्चों समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

हादसे में झांसा गांव निवासी 35 वर्षीय नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ सो रहे तीन बच्चों—13 वर्षीय अनुराग, 10 वर्षीय अंशिका और 6 वर्षीय अंशू—ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं नीरज की पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बिजली कटौती बनी हादसे की बड़ी वजह

परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही थी। भीषण गर्मी और उमस से परेशान होकर पूरा परिवार घर के बाहर सोने को मजबूर था। अगर बिजली आपूर्ति सामान्य होती तो शायद परिवार बाहर न सोता और यह हादसा टल सकता था।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

हादसे के बाद चालक और खलासी फरार

दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक ट्रेलर चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बेलगाम भारी वाहनों पर फिर उठे सवाल

बाराबंकी में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एक बार फिर बेलगाम भारी वाहनों का मुद्दा चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में ट्रक और ट्रेलर बिना किसी नियंत्रण के तेज रफ्तार से दौड़ते हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने सख्ती दिखाई होती तो शायद आज एक परिवार उजड़ने से बच सकता था।

हादसे की दो बड़ी वजहें

1. भीषण गर्मी और बिजली कटौती

बिजली न होने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था।

2. खलासी चला रहा था ट्रक ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सो रहा था और वाहन खलासी चला रहा था।

ब्यूरो रिपोर्ट – समाचार पल्स भारत 

trfgcvkj.blkjhgfd
4
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें