“अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाते थे मुलायम सिंह…” योगी सरकार के मंत्री सतीश शर्मा के बिगड़े बोल, पूर्व मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी से मचा सियासी बवाल

SHARE:

बाराबंकी में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित टिप्पणी की। बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 21 जून 2026

उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को लेकर की गई टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री का यह बयान शनिवार को उनके विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में आयोजित सत्संग मंडप के सौंदर्यीकरण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सामने आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश शर्मा प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा और समाजवादी पार्टी की सरकारों की तुलना कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।

अतीक अहमद को लेकर बोलते-बोलते बिगड़े मंत्री के बोल

अपने संबोधन के दौरान मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि योगी सरकार ने माफियाओं और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित किया।

इसी संदर्भ में उन्होंने कहा—

“अतीक अहमद के कुत्ते के साथ ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं, कुत्ते के साथ उस समय समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह, जिनके कुत्ते को सहलाने का काम करते थे, उस अपराधी को सजा दिलाने का काम नहीं किया। अगर अपराधी को सजा दिलाने का किसी ने काम किया है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी ने किया।”

मंत्री की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ

अपने भाषण में मंत्री सतीश शर्मा ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों का खात्मा हो रहा है और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राजू पाल हत्याकांड के दोषियों को वर्षों पहले सजा मिल जानी चाहिए थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसा नहीं किया। उनके अनुसार योगी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

मंत्री ने कहा कि अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई ने प्रदेश में अपराधियों के मनोबल को तोड़ा है और आगे भी किसी भी प्रकार की दरिंदगी या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बयान के बाद गरमाई प्रदेश की राजनीति

मंत्री सतीश शर्मा के इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस बयान की आलोचना शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह के पुत्र व सपा नेता रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया समेत कई नेताओं ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अपमान बताते हुए मंत्री की बर्खास्तगी से लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर मंत्री सतीश शर्मा ने रविवार देर रात अपने सोशल मीडिया (फेसबुक) पोस्ट के जरिए एक बार फिर वही बात दोहराकर यह साफ कर दिया कि वो अब भी अपने बयान पर कायम है। उनका पोस्ट आते ही भाजपा समर्थक भी मंत्री के बचाव में उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर अतीक अहमद और उनके कुत्ते के साथ मुलायम सिंह यादव की पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा किए जा रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि मंत्री ने केवल राजनीतिक संदर्भ में अपनी बात रखी है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तीखी बहस देखने को मिल रही है। एक पक्ष इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे अपराध और राजनीति के संबंधों पर की गई टिप्पणी के रूप में पेश कर रहा है।

हालांकि अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में नया मुद्दा बन सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट – समाचार पल्स भारत 

trfgcvkj.blkjhgfd
6
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें