लक्जरी गाड़ियों से गांजे की सप्लाई: बिहार से यूपी तक फैला था तस्करी का नेटवर्क, ₹60 लाख के गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

बाराबंकी और लखनऊ में एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 103.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 60 लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार हुए। पुलिस ने स्विफ्ट और किया सेल्टॉस कार, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मई 2026

उत्तर प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट कानपुर और एएनटीएफ थाना बाराबंकी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 103.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार, एक किया सेल्टॉस कार, सात मोबाइल फोन और 3,140 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

बबुरिहा पावर हाउस के पास घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के निर्देशन में पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के मार्गदर्शन में की गई।

संयुक्त टीम ने थाना बीबीडी क्षेत्र के बबुरिहा पावर हाउस के सामने स्थित नहर पुलिया तिराहे पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • विशाल पाण्डेय निवासी मटियारी, लखनऊ
  • सौरभ कुमार जायसवाल निवासी कृष्णानगर, बाराबंकी
  • जितेन्द्र कुमार निवासी नगराम, लखनऊ
  • अखिलेश कुमार निवासी बेहटा मुजावर, उन्नाव

बिहार से मंगाया गया था गांजा, कई जिलों में सप्लाई की थी तैयारी

पूछताछ के दौरान आरोपी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि गांजा बिहार से मंगवाया गया था और उसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चारों आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। तस्करी के लिए स्विफ्ट और किया सेल्टॉस जैसी कारों का इस्तेमाल किया जाता था ताकि पुलिस को शक न हो।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इस मामले में थाना बीबीडी कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0सं0 155/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय हो सकता है।

एएनटीएफ टीम की सतर्कता से नाकाम हुई बड़ी सप्लाई

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एएनटीएफ यूनिट कानपुर के प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन, उपनिरीक्षक अमन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने भी ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते कार्रवाई न होती तो भारी मात्रा में गांजा प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सप्लाई कर दिया जाता।

ब्यूरो रिपोर्ट – समाचार पल्स भारत

trfgcvkj.blkjhgfd
6
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें