बाराबंकी के नए जिलाधिकारी ने संभाली कमान: सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को बताया प्राथमिकता

SHARE:

बाराबंकी में नए जिलाधिकारी के रूप में IAS ईशान प्रताप सिंह ने कार्यभार संभाला। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 21 अप्रैल 2026

जनपद बाराबंकी को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मंगलवार को 65वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर थे तैनात

नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह इससे पहले उत्तर प्रदेश शासन में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक अनुभव और मजबूत कार्यशैली के चलते उन्हें बाराबंकी जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुशासन और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, विकास कार्यों की गति तेज करना और शिकायतों का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई को प्रभावी बनाकर आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राजकुमार सिंह, एसडीएम नवाबगंज व जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

trfgcvkj.blkjhgfd
4
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें