बाराबंकी में SDM ने नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण: छात्रों के साथ किया भोजन; जल संकट पर लिया त्वरित संज्ञान

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ में SDM राजेश कुमार विश्वकर्मा ने नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। जल संकट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टैंकर की व्यवस्था कराई और छात्रों के साथ भोजन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 अप्रैल 2026

जिले की हैदरगढ़ तहसील के उप जिलाधिकारी (SDM) राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार को सोनिकपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्रों से सीधे संवाद भी किया।

जल संकट पर तुरंत कार्रवाई, टैंकर से की गई व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन ने SDM को अवगत कराया कि सबमर्सिबल मोटर खराब होने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।

इस पर उप जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विद्यालय में पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई, जिससे छात्रों को राहत मिली।

कक्षा में पहुंचकर शैक्षिक गुणवत्ता का किया आकलन

दोपहर करीब 12:50 बजे SDM ने कक्षा 12 (बी) में चल रहे आठवें पीरियड का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रवक्ता (अंग्रेजी) सविता यादव द्वारा पढ़ाए जा रहे पाठ की गुणवत्ता को संतोषजनक और प्रभावी पाया गया।

छात्रों के साथ बैठकर किया भोजन, मेस व्यवस्था की जांच

दोपहर 1:30 बजे भोजनावकाश के दौरान SDM ने विद्यालय के मेस का निरीक्षण किया और छात्रों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

मेस में परोसे गए भोजन—दाल, चावल, रोटी और सब्जी—की गुणवत्ता को अच्छा पाया गया।

फूड टेस्टिंग और निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली

उप-प्राचार्य आलोक कुमार शाही ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी कैटरिंग सुपरवाइजर मानिक सिन्हा द्वारा की जाती है।

वर्तमान में उनके अवकाश पर होने के कारण यह जिम्मेदारी स्टाफ नर्स शिक्षा रानी द्वारा निभाई जा रही है, जो नियमित रूप से फूड टेस्टिंग सुनिश्चित कर रही हैं।

हाल ही में छात्रों ने किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी विद्यालय के छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया था।

ऐसे में SDM का यह निरीक्षण प्रशासन की सक्रियता और समस्याओं के समाधान की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

अधिकारियों और शिक्षकों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान उप-प्राचार्य आलोक कुमार शाही सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

trfgcvkj.blkjhgfd
4
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें