बाराबंकी में अवैध खनन का बेख़ौफ़ खेल: पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहीं ओवरलोड मिट्टी की ट्रॉलियां, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

SHARE:

बाराबंकी के बेलहरा नगर पंचायत में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी है। पुलिस चौकी के सामने से ओवरलोड पीली मिट्टी की ट्रॉलियां गुजर रही हैं, जिससे जाम, सड़क खराबी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

 

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 अप्रैल 2026

प्रदेश सरकार जहां अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम लागू कर रही है, वहीं बाराबंकी के नगर पंचायत बेलहरा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां गैर जनपद से पीली मिट्टी लाकर खुलेआम ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।

पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहीं ओवरलोड ट्रॉलियां

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बेलहरा पुलिस चौकी के ठीक सामने से दिनभर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी लादकर गुजरती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खामोशी बनी हुई है।

लगातार इन वाहनों की आवाजाही के चलते नगर में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों, खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

2500 से 3000 रुपये में बिक रही एक ट्रॉली मिट्टी

नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पीली मिट्टी की एक ट्रॉली 2500 से 3000 रुपये तक में बेची जा रही है।

हर दिन दर्जनों ट्रॉलियां कस्बे में खाली हो रही हैं, जिससे अवैध कारोबार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सड़कें हो रहीं जर्जर, हादसे का बढ़ा खतरा

ओवरलोड ट्रैक्टरों के लगातार संचालन से नगर की सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं। सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।

साथ ही पुलिस चौकी के सामने से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच कर खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग

इस पूरे मामले ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध खनन पर कब तक लगाम लगाते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार पल्स भारत 

trfgcvkj.blkjhgfd
4
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें