बाराबंकी में युवक पर जानलेवा हमला: फोन कर धोखे से बुलाया, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

SHARE:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक को घर से बुलाकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 अप्रैल 2026

जिले के मसौली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को फोन कर घर से बुलाया गया और फिर उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

पीड़ित की माता प्रेमावती पत्नी स्वर्गीय रमेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे अम्बरपुर निवासी गजेंद्र ने उनके पुत्र गुलशन को फोन कर बुलाया।

आरोप है कि मौके पर पहले से मौजूद गजेंद्र, नितेश, रघुराम यादव और अखिलेश यादव ने गाली-गलौज करते हुए गुलशन पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

हमले के बाद घायल गुलशन को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुराने विवाद के चलते रची गई साजिश

पीड़िता के अनुसार, आरोपी रघुराम यादव से उनका पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। घटना को सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

मामले में मसौली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों गजेंद्र, नितेश, रघुराम यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार पल्स भारत 

trfgcvkj.blkjhgfd
6
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें